{"_id":"682780ea5e48388d74039596","slug":"andaura-raipur-express-will-also-stop-at-narwana-from-17th-jind-news-c-199-1-jnd1002-134778-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंदौरा-रायपुर एक्सप्रेस का 17 से नरवाना में भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंदौरा-रायपुर एक्सप्रेस का 17 से नरवाना में भी होगा ठहराव
Fri, 16 May 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिला के लोगों को एक और ट्रेन की सुविधा मिलेगी। अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन के विस्तार को लेकर रेलवे से मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी। इससे जींंद समेत नरवाना और आसपास के गांव के लोगों को हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार आ-जा सकेंगे।
ट्रेन नंबर 64563-64 जो अंबाला से अंदौरा के बीच चंडीगढ़ होकर चलती है। इसका विस्तार अब कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, टोहाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रायपुर (हिसार) तक करने का प्रस्वाव रेलवे बोर्ड को भेजा हुआ था। अब इस प्रस्वाव को मंजूरी मिल गई है। इस ट्रेन का फायदा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले नरवाना के आसपास के युवाओं को होगा, क्योंकि यह ट्रेन सुबह 04 बजकर 10 मिनट पर नरवाना आएगी। इसके बाद यह ट्रेन दस मिनट अंतराल के बाद रवाना होगी और पांच बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। इसके बाद शाम को 20 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और 21 बजकर 45 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए प्रतिदिन आवागमन कर सकेंगे।
ऐसे होगा ट्रेन का आवागमन
ट्रेन नंबर 64564
ट्रेन नंबर 64563
पहुंचने का समय
चलने का समय
स्टेशन
पहुंचने का समय
चलने का समय
19 :25
19:35
अंबाला
07 :20
07 :40
20 :08
20 :30
कुरुक्षेत्र
05 :55
06 :10
21 :02
21 :04
कैथल
04 :48
04 : 50
21: 45
21 :55
नरवाना
04 :10
04 :20
23 :20
23 :30
जाखल
03 :40
03 : 50
23 :58
24 :00
उकलाना 03 :00
03 :02
00 :20
00 : 35
बरवाला
02 :45
02 :47
01 :05
-- --
रायपुर हरियाणा-- -
02 :25
-- -- -- -- -- --
रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे ने फिजिबलिटी चेक कर ली है। रेलवे से इस ट्रेन के विस्तार को लेकर मंजूरी भी मिल गई है। 17 मई से ट्रेन चलेगी। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन चलने पर सुविधा होगी।
विज्ञापन
-- रणधीर नैन, स्टेशन अधीक्षक जंक्शन नरवाना।

रायपुर हरियाणा