{"_id":"6732512d69dae8ba070a7324","slug":"and-the-shift-attendant-had-murdered-his-friend-due-to-drug-dispute-jind-news-c-199-1-sroh1009-125586-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: और नशा करने के विवाद में शिफ्ट अटेंडेंट ने की थी दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: और नशा करने के विवाद में शिफ्ट अटेंडेंट ने की थी दोस्त की हत्या
Tue, 12 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम के शिफ्ट अटेंडेंट ने शुक्रवार को नशे की लत के चलते हांसी ब्रांच नहर में अपने दोस्त अमित को धक्का देकर मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने शिव कॉलोनी निवासी विशाल को अमित की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मादक पदार्थ बेचने वालों के बारे में पुलिस पता लगाएगी।
सदर थाना प्रभारी डॉ. अमित ने बताया कि विशाल ने पूछताछ में बताया कि उसकी अमित से दोस्ती थी। दोनों चिट्टे का नशा करते थे। शुक्रवार सुबह दोनों नशा करने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने चिट्टा रोहतक रोड से खरीदकर एक इंजेक्शन बनाया और आधा-आधा लगा लिया। इसके बाद वह हिसार के राजथल गांव चले गए। अमित ने उससे दोबारा नशा करने की इच्छा जताई और एक इंजेक्शन की मांग की। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद में उसने अमित को नहर में धक्का दे दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। अमित देर रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विशाल से पूछताछ की। उसने जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद तलाश के दौरान हांसी ब्रांच नहर ईक्कस के नजदीक शव उतराता मिला था, जिसकी पहचान अमित के रूप में में हुई थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने विजय नगर निवासी जगबीर की शिकायत पर विशाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को शहर के पुराना बस अड्डे के नजदीक से सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।