{"_id":"6a3d74700da2a377cd0bcb4a","slug":"anchal-singla-working-in-pnb-became-naib-tehsildar-jind-news-c-199-1-sroh1006-155666-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएनबी में कार्यरत आंचल सिंगला बनीं नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएनबी में कार्यरत आंचल सिंगला बनीं नायब तहसीलदार
विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी03-आंचल सिंगला, जिन्होंने यूपीपीएससी) की परीक्षा में 79वां रैंक हासिल किया है। स्र
- फोटो : 1
जींद। जुलाना क्षेत्र की बेटी आंचल सिंगला ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए नायब तहसीलदार पद हासिल किया है।
जुलाना के मेन बाजार निवासी आंचल ने परीक्षा में 79वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2021 से आंचल पीएनबी की विकास भवन शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बैंक की नौकरी के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता प्राप्त की।
उनके पिता अजय सिंगला बिजनेसमैन हैं और माता सुनीता सिंगला गृहिणी हैं। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया है। उनका कहना है कि एकाग्रता के साथ किए गए श्रम का फल अवश्य मिलता है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए धैर्य के साथ लगातार प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि आंचल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं। उन्होंने नौकरी के साथ समय का बेहतर प्रबंधन करते हुए परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।