फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Amrit Pharmacy' to begin at the Civil Hospital from November 1; affordable medicines will be available.

Jind News: नागरिक अस्पताल में एक नवंबर से शुरू होगी अमृत फार्मेसी, सस्ती दवाएं मिलेंगी

Fri, 30 Oct 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
'Amrit Pharmacy' to begin at the Civil Hospital from November 1; affordable medicines will be available.
29जेएनडी17: नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार हुए अमृत फार्मेसी व वीटा पार्लर। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को जल्द ही सस्ती दवाएं मिलेंगी। अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बनी अमृत फार्मेसी का काम पूरा हो चुका है। एक नवंबर को विधिवत उद्घाटन के बाद यहां से दवाओं की बिक्री शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यहां दवाएं निजी मेडिकल स्टोरों की तुलना में 50 से 60 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में औसतन 1700 से 1800 मरीज प्रतिदिन आते हैं। अस्पताल में उपलब्ध दवाएं नियमानुसार निशुल्क दी जाती हैं लेकिन कुछ दवाएं उपलब्ध न होने पर मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती हैं। नई फार्मेसी से ऐसे मरीजों को राहत मिलेगी। अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को बाजार के मुकाबले कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में पहले से जनऔषधि केंद्र है, जहां सस्ती जेनेरिक दवाएं मिलती हैं। अमृत फार्मेसी शुरू होने से मरीजों को ब्रांडेड दवाओं के विकल्प भी मिलेंगे। यह केंद्र गोहाना रोड पर राजकीय महाविद्यालय के सामने, अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बनाया गया है। मरीजों और उनके परिजनों को वीटा के उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए वीटा पार्लर भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीटा पार्लर में मिलेंगे दूध, दही, घी और मिठाइयां
अमृत फार्मेसी के पास ही वीटा पार्लर का निर्माण अंतिम चरण में है। फिटिंग का काम पूरा होते ही यहां उत्पाद रखने शुरू कर दिए जाएंगे। पार्लर में दूध, दही, घी, लस्सी, मिठाई और आइसक्रीम सहित वीटा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराने की योजना है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को खाने-पीने का सामान एक ही जगह मिल सकेगा। अस्पताल में फिलहाल वीटा के दो बूथ हैं लेकिन वहां सभी उत्पाद उपलब्ध नहीं हैं। नया पार्लर शुरू होने से लोगों को अधिक विकल्प मिलेंगे।

वर्जन
फार्मेसी का कक्ष तैयार हो चुका है। एक नवंबर को उद्घाटन के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। दवाओं के रैक सजाने के साथ कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर भी स्थापित कर दिए गए हैं। वीटा पार्लर में भी वीटा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed