{"_id":"5852e77a4f1c1bd20964979a","slug":"ambulance-hishaapining-one-dead-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस जेसीबी से टकराई, चालक घायल, मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस जेसीबी से टकराई, चालक घायल, मरीज की मौत
jind
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरीज लेकर जा रही सामान्य अस्पताल की एंबुलेंस गांव उटला के पास जेसीबी से टकरा गई। इसमें एंबुलेंस चालक घायल हो गया, जबकि हादसे में अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। गांव कुरड़ निवासी सुशील दत्त ने बताया कि वह सफीदों के एक निजी अस्पताल से शहर की तारा बस्ती निवासी 17 वर्षीय लड़की कोमल को पानीपत प्रेेम अस्पताल मेें लेकर जा रहा था। जब वह गांव उटला के निकट पहुंचा तो एंबुलेंस में जेसीबी ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं, जब मरीज के परिजन लड़की को पानीपत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस चालक ने बताया कि उसने जेसीबी चालक के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। वहीं इस मामले में लड़की के परिजनों ने किसी से कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़की का मौत दिमाग की नस फटने से हुई है। दुर्घटना से लड़की को कोई चोट नहीं आई थी।