Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aman and Kiran brought pride to their college at the National Integration Camp.

Jind News: राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में अमन और किरण ने बढ़ाया कॉलेज का गौरव

Tue, 03 Nov 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Aman and Kiran brought pride to their college at the National Integration Camp.
फोटो 1 नरवाना। छात्राओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं अमन और किरण ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने बताया कि दोनों छात्राओं ने 21 से 27 अक्तूबर तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित शिविर में सक्रिय भागीदारी की। शिविर का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना और विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास करना था। इस दौरान अमन और किरण ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह चर्चाओं, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क का परिचय दिया। शिविर से लौटने पर महाविद्यालय परिसर में दोनों छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मूर्ति जगलान, रितु रानी, रेखा कोहली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed