{"_id":"64d2857664e2b677380b962b","slug":"alliance-facilities-of-the-state-are-doing-less-subhash-gangoli-jind-news-c-199-1-jnd1001-3854-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की गठबंधन सुविधाएं कर रहीं कम : सुभाष गांगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की गठबंधन सुविधाएं कर रहीं कम : सुभाष गांगोली
Tue, 08 Aug 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने मंगलवार को कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत तेलीखेड़ा, आलन जोगीखेड़ा व मोहम्मदखेड़ा गांवों में सभा की। इस दौरान कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार काटने और पीटने वाली सरकार है।
उन्होंने कहा कि पहले तो ये सरकार आम जन मानस की सुविधाओं और अधिकारों में कटौती करती है और जब ये लोग अपने अधिकारों के प्रति अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें पीटने का काम करती है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन, सरपंचों का आंदोलन, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, खिलाडिय़ों का आंदोलन सरकार की इस काटने और पीटने वाली नीति के उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी मजबूत हो चुकी है कि हल्के के भाजपा नेता अंदरखाते अपने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे का आश्वासन देकर बरगला रहे हैं। इसी के साथ साथ विधायक सुभाष गांगोली ने कांग्रेस पार्टी के हरियाणा के संकल्प पत्र की घोषणा की। इसमें 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, 300 यूनिट बिजली फ्री, गरीबों को 100 गज के मुफ्त प्लॉट जैसे वादे शामिल हैं। इस अवसर पर उनके साथ मास्टर विक्रम कुंडू, अजय सरपंच बनियाखेड़ा, रमेश जामनी, हरमन सरपंच खरक गादिया, राजेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच मुआना मौजूद थे।