फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alleged of putting less soil, the villagers stopped the construction of the road

मिट्टी कम डालने का आरोप, ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण रुकवाया

Sat, 25 Jun 2022 08:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Alleged of putting less soil, the villagers stopped the construction of the road
संडील गांव में निर्माणाधीन सड़क पर विरोध प्रकट करते गांव के लोग। संवाद - फोटो : Jind
अलेवा। संडील गांव के लोगों द्वारा विभाग तथा ठेकेदार पर संडील वाया छात्तर निर्माणाधीन सडक़ पर कम मिट्टी डालने के आरोप लगाते हुए शनिवार को काम रूकवा दिया है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जब तक निर्माणाधीन सडक़ पर नक्शे के आधार पर पूरी मिट्टी नहीं डाली जाती तब तक गांव के लोग सड़क पर काम शुरू नहीं करने देेगें।
विज्ञापन

संडील गांव के अमरजीत, इंद्र सिंह, सतबीर, ठंडिया, गोदू, संदीप आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा कई माह से संडील वाया छात्तर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। ठेकेदार तथा विभाग द्वारा सडक़ निर्माण के दौरान उक्त निर्माणाधीन सड़क पर कम मिट्टी डाली जा रही है। सड़क का लेवल फिलहाल भी खेतों से नीचे है। जिसके कारण बरसात आदि का पानी खेतों में न पहुंचकर सडक़ पर आएगा और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गांव के लोगों ने बताया कि इसके लिए अनेक बार विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदार को सूचित किया, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण गांव के लोगों ने मजबूरी में निर्माणाधीन सड़क का काम बंद करवाना पड़ा।
विज्ञापन

एक्सईएन बोले-शिकायत मिली, होगी जांच
मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी नरवाना के एक्सईएन लोकेश डागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को लेकर गांव के लोगों की तरफ से शिकायत मिली है। एक-दो दिन में अधिकारियों को मौके पर भेजकर निर्माणाधीन सडक़ को नक्शे के अनुसार बनवाने का काम किया जाएगा। लोगों के काम को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। जहां भी सडक़ पर कुछ कमी होगी उसको ठेकेदार द्वारा पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed