फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alleged of cheating four youths of Aleva of Rs 6.20 lakh in the name of getting jobs

नौकरी लगवाने के नाम पर अलेवा के चार युवकों से 6.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप

Wed, 29 Sep 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Alleged of cheating four youths of Aleva of Rs 6.20 lakh in the name of getting jobs
अलेवा गांव के चार युवकों ने बस अड्डे पर कंप्यूटर सेंटर संचालक पलविंद्र पर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 6.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर असंध निवासी पलविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय में सोमवार को अलेवा निवासी अबला राम ने शिकायत देकर बताया कि असंध निवासी पलविंद्र अलेवा बस अड्डे पर कंप्यूटर सेंटर चलाता है। वह कंप्यूटर सेंटर पर आने वाले युवकों को नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर रुपये ठगने का काम करता है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने दिसंबर 2019 में उसके लड़के संदीप को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देते हुए उससे 1.90 हजार रुपये की नकदी ली और कुछ महीनों बाद आरोपी ने संदीप को जन चेतना ग्रामीण विभाग में सरकारी नौकरी पर ज्वाइन करने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। यहां पर संदीप को काम के बदले कभी वेतन नहीं दिया गया, इसके बाद आरोपी द्वारा उनको झांसा में देते हुए कहा की वह दूसरे युवक सोनू को जींद सीआरएसयू में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने 1.80 लाख रुपये लिए और बाद में न तो नौकरी मिली और न ही उसके रुपये वापस दिए। इसके अलावा गांव के ही सुरेंद्र ने डीटीसी में परिचालक लगने के लिए 2.50 लाख रुपये और मोहनलाल ने सरकारी नौकरी के लिए एक लाख रुपये सेंटर संचालक पलविंद्र को दिए हैं। अब वह पैसे मांगने पर उनको झूठे केस में फंसवाने की धमकी देता है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर संचालक पलविंद्र पर नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed