फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegation...Hurt by husband's torture, married woman hanged herself to death

Jind News: आराेप...पति की प्रताड़ता से आहत होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 24 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Allegation...Hurt by husband's torture, married woman hanged herself to death
जींद। बिघाना गांव में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों फंंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मायका पक्ष को दी गई तो मायका पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद अलेवा थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जबकि मायका पक्ष की शिकायत पर पति सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सफीदों क्षेत्र के अंटा गांव निवासी विक्रम ने बताया कि उसकी बहन ममता अलेवा के बिघाना गांव में सुनील के साथ विवाह हुआ था।। उसके बहन को तीन लडक़े भी हैं। उसका जीजा सुनील नशे का आदी है। वह उसकी बहन ममता के साथ मारपीट करता था। कई बार सुनील द्वारा मारपीट के बाद उसकी बहन ममता घर भी आई, लेकिन उसको घर बसाने की नसीहत देकर सुनील के साथ बेज दिया जाता था। उसकी बहन को परेशान करने की शिकायत लगभग डेढ वर्ष पहले उन्होंने महिला मंडल में भी दी थी। इसक बाद समझौता होने के कारण उसकी बहन ससुराल में वापस चली गई थी। बुधवार सुबह छह बजे के करीब बिघाना गांव के किसी व्यक्ति ने उसके पिता को फोन सूचना दी कि उसकी लडक़ी ने फंंदा लगाकर लगा ली है। जब वह बिघाना गांव में पहुंचे तो उसकी बहन ममता देवी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सुनील की प्रताड़ना से परेशान होकर ही ममता ने आत्महत्या की है। अलेवा थाना प्रभारी बनवारी ने बताया कि पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर पति सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed