{"_id":"615600d58ebc3e4afc369201","slug":"allegation-of-no-action-in-the-case-of-child-beating-warning-of-strike-jind-news-rtk6256417101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, धरने की चेतावनी
विज्ञापन
एसपी को शिकायत देने पहुंचे लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
जींद। करीब एक महीना पहले उचाना क्षेत्र के खापड़ गांव में कुछ लोगों द्वारा चोरी का आरोप लगाकर एक बच्चे की पिटाई करने के मामले में अब पीड़ित बच्चे का परिवार व समाज के अन्य लोग जिला मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे। इसकी शिकायत पुलिस, बाल संरक्षण आयोग व अनुसूचित जाति आयोग को दी गई है।
वीरवार को अनुसूचित जाति के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दी। गौरतलब है कि पिछले महीने खापड़ गांव में चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक बच्चे को सरेआम पीटा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। एसपी से मिलने पहुंचे दिनेश खापड़ ने कहा कि पुलिस इस मामले में पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। जांच के नाम पर सिर्फ मामले को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में कुछ लोग राजनीतिक संरक्षण के कारण लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। इससे कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में यदि सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो जींद लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसमें पीड़ित बच्चे की मां भूख हड़ताल पर बैठेगी।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोपी है उनकी तलाश जारी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पलायन वाले मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं।