फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All OPDs will start in civil hospitals from today

आज से नागरिक अस्पतालों में शुरू होंगी सभी ओपीडी

Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
All OPDs will start in civil hospitals from today
जिलेभर के नागरिक अस्पतालों में मंगलवार से हर प्रकार की ओपीडी शुरू हो जाएगी। पहले ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक था लेकिन अब यह समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। वहीं सर्जरी पर लगी रोक बरकरार रहेगी। केवल इमरजेंसी सर्जरी ही नागरिक अस्पताल में हो सकेंगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के अधिक बढने के कारण अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य निदेशालय ने नागरिक अस्पतालों में ओपीडी का समय घटा दिया था। केवल आठ बजे से 11 बजे तक ही ओपीडी में चिकित्सक बैठते थे। वहीं संक्रमितों की संख्या अधिक होने तथा अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते कुछ ओपीडी नागरिक अस्पताल प्रशासन ने बंद कर दी थी। अब फिर से संक्रमण काफी कम हो गया तो स्वास्थ्य निदेशालय ने सिविल सर्जन को सभी ओपीडी शुरू करने तथा समय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब नागरिक अस्पतालों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सभी चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में बैठ कर मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन

केवल 200 तक सिमट गई थी ओपीडी
ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होने के बाद नागरिक अस्पताल जींद में मरीजों की संख्या काफी कम हो गई थी। फिलहाल औसतन 200 के आसपास मरीज नागरिक अस्पताल में आ रहे थे। आम दिनों में मरीजों की संख्या औसतन 1200 से 1300 के बीच रहती थी। अब फिर से ओपीडी का समय बढने से मरीजों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम आ रहे थे मरीज
कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण अस्पताल में कम मरीज ही पहुंच रहे। एक तो सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बंद थी, दूसरा लोग अस्पताल में आने से बच रहे थे। अधिक जरूरी होने पर ही लोग अस्पताल में आते थे। ऐसे में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया था। अब कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने से फिर से सामान्य दिनों की तरह ही ओपीडी होगी।

स्वास्थ्य निदेशालय ने ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कर दिया है। पहले यह समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ही था। वहीं केवल इमरजेंसी सर्जरी की ही अनुमति है। रूटीन में की जाने वाली सर्जरी फिलहाल भी बंद रहेगी। बिना मास्क लगाए किसी भी मरीज को अस्पताल में नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना होगा।
डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed