फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All officers and teachers should work with dedication: Rohtash Verma

सभी अधिकारी-शिक्षक निष्ठा से करें कार्य : रोहताश वर्मा

Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
All officers and teachers should work with dedication: Rohtash Verma
29जेएनडी14 : कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद ​​​​शिक्षक और अन्य। स्रोत विभाग
जींद। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार काे जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई डीपीआईयू की बैठक हुई। बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीईईओ रोहताश वर्मा ने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्य बच्चों को पढ़ने, लिखने व गणना में दक्ष बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-शिक्षक निष्ठा से कार्य करें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि हाल ही में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया जिसके आधार पर विद्यालयों को ए, बी और सी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। सी श्रेणी के विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे 20 दिसंबर तक अपने लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य है ताकि डेटा आधारित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। डाइट ईक्कस की ओर से सतीश शर्मा ने शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पहला कदम फाउंडेशन के गौरव शर्मा और एबीआरसी अमनदीप ने शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के सुझाव साझा किए। निर्णय लिया गया कि सभी अधिकारी व शिक्षक मिलकर निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करेंगे। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, किरण बाला एवं डीपीसी कार्यालय के सभी एपीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed