मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी यूनियन ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। बुधवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र ढुल ने की। धरने का संचालन सचिव संदीप शर्मा ने किया। धरने पर कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। बाद में एसडीओ ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इसमें सभी मांगों पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। कर्मचारियों ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया।
सुरेंद्र ढुल ने कहा कि कर्मचारियों व एसडीओ के बीच कर्मचारियों को साबुन व जूतों के पैसे देने बारे में बातचीत हुई है। एसडीओ ने उनकी मांग को पूरा कर दिया। इसलिए अब धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन रजाना, जयबीर जुलानी, प्रांतीय सह सचिव बीरबल शर्मा, सुरेश शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, जोगेंद्र लाठर भी मौजूद रहे।