{"_id":"6292783d1873fc1ee4498824","slug":"all-eyes-on-the-election-of-uchana-municipality-chairman-jind-news-rtk6480252128","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना में अहम होगा नगर पालिका चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना में अहम होगा नगर पालिका चुनाव
विज्ञापन
उचाना। पहली बार नगर पालिका के चेयरमैन का सीधा चुनाव होने से इस बार उचाना कलां नगर पालिका का चुनाव काफी अहम होने जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र का भी यह गृहक्षेत्र है। क्षेत्र में इनेलो की भी अच्छी पकड़ है। आम आदमी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। लिहाजा सबकी नजरें यहां के चेयरमैन पद पर रहेंगी।
उचाना नपा का चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि हलके से विधायक दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का गृह क्षेत्र है तो कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का भी हलके से नाता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ननिहाल डूमरखां में है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला 2009 में यहां से विधायक रह चुके हैं। नपा प्रधान पद को लेकर 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नपा प्रधान पद का चुनाव सीधा होने के चलते इस बार पार्षद चुनाव को लेकर लोगों में कम रुझान नजर आ रहा है। चौक -चौराहों पर इसकी की चर्चा हो रही है।
चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपने-अपने परिवारों, समर्थकों के साथ बैठक करने में लगे हुए है। चुनाव मैदान में कौन-कौन होगा इसकी तस्वीर चार जून के बाद साफ होगी। 4 जून तक नामांकन फार्म भरने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
बॉक्स
13 वार्डों में 12 हजार से अधिक मतदाता
नपा में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार नपा के 13 वार्डों में 12 हजार 506 मतदाता हैं। 6720 मतदाता पुरूष है तो 5786 मतदाता महिला हैं। मतों के हिसाब से सबसे बड़ा वार्ड सात है, जिसमें 1775 मतदाता हैं, तो सबसे छोटा वार्ड दो है, जिसमें 624 मतदाता हैं। नपा सचिव दीपक कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिए वार्ड 2, 3, 4, 11, सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 1, 5, 6, 7, 8, 12, 13, एससी महिला के लिए वार्ड 9, एससी वर्ग के लिए वार्ड 10 आरक्षित किया गया।
बॉक्स
बंदरों का आतंक, घुमंतू पशु हो सकतें हैं मुद्दे
नपा चुनाव में जो प्रमुख मुद्दे होंगे, उनमें सबसे पहला मुद्दा बंदरों के आंतक से लोगों को छुटकारा दिलाना, घुमंतू पशुओं से छुटकारा, वार्डों में गलियों का निर्माण, सभी गलियों, सड़कों पर सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटें, सीवर लाइन जो बंद रहती है वहां सीवरेज लाइन दोबारा बिछाने, उचाना कलां में जो पार्क है उसका नवीनीकरण, शहर में भी पार्क का निर्माण, पीने के पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में हर घर में पहुंचने, शहर की मेन सड़क का दोबारा से निर्माण मांगे मतदाताओं की प्रमुख रहेंगी।