फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Akshita won the speech competition.

Jind News: भाषण प्रतियोगिता में अक्षिता ने मारी बाजी

Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Akshita won the speech competition.
17जेएनडी01: विजेता छात्रा काे सम्मानित करते हुए प्राचार्य सत्यवान मान और स्टाफ। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में जिलास्तरीय सरस्वती महोत्सव प्रतियोगिताओं का शनिवार को आयोजन हुआ। भाषण और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं भाषायी दक्षता का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती महोत्सव भारतीय ज्ञान परंपरा, भाषा और संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक अध्ययन के साथ ऐसे रचनात्मक एवं बौद्धिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय सफीदों की अक्षिता ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी में प्रतिभा, राजकीय महिला महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद, राजकीय महिला महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा, राजकीय महाविद्यालय, जींद, राजकीय महिला महाविद्यालय, सफीदों, राजकीय महाविद्यालय, नरवाना, राजकीय महाविद्यालय, सफीदों, राजकीय महिला महाविद्यालय, नरवाना तथा राजकीय महाविद्यालय, अलेवा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विचार अभिव्यक्ति क्षमता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के जिला स्तरीय आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा सरस्वती महोत्सव भारतीय ज्ञान एवं सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान निशा परुथी, डॉ. रामकुमार, डॉ. संदीप, मनोज चहल, पूनम, शर्मिला और दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed