फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Akshit Garg of Aadharshila School came first in the district by scoring 98.4% marks

Jind News: आधारशिला स्कूल के अक्षित गर्ग 98.4% अंक पाकर जिले में प्रथम

Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Akshit Garg of Aadharshila School came first in the district by scoring 98.4% marks
13जेएनडी55: अ​क्षित गर्ग।
जींद। आधारशिला स्कूल के छात्र अक्षित गर्ग ने 12वीं की परीक्षा में काॅमर्स संकाय में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अक्षित गर्ग ने कभी सोशल मीडिया का मोबाइल पर प्रयोग नहीं किया। उन्होंने यूट्यूब पर पढ़ाई से संबंधित ही सहयोग लिया।
विज्ञापन

अक्षित गर्ग का सपना सीए बनने का है। इसके लिए उन्होंने स्कूल में दाखिला लेते ही पढ़ाई शुरू की थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने स्कूल के अलावा तीन से चार घंटे का समय पढ़ाई को दिया। इसके बाद उन्होंने ज्यों-ज्यों परीक्षा नजदीक लगी तो पढ़ाई काे सात से आठ घंटे तक का समय देना शुरू किया। अक्षित के पिता उचाना में करियाणा की दुकान चलाते हैं और उनकी माता गृहणी हैं। अक्षित का सपना है कि वह पढ़ाई पूरी करके सीए बनने के अपने सपने को पूरा करे। अक्षित ने बेहतर पढ़ाई करवाने के लिए स्कूल निदेशिका अंजू सिहाग व अपने अध्यापकों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed