{"_id":"69b99fcf674fee74f306f8da","slug":"akshay-gurjar-wins-gold-at-para-world-athletics-grand-prix-jind-news-c-199-1-jnd1010-150073-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेरा वर्ल्ड एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में अक्षय गुर्जर ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेरा वर्ल्ड एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में अक्षय गुर्जर ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
जींद। नवदीप स्टेडियम नरवाना में प्रशिक्षण ले रहे एथलीट अक्षय गुर्जर ने दिल्ली में 10 से 11 मार्च तक आयोजित पेरा वर्ल्ड एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में शानदार प्रदर्शन कर एफ-46 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। अक्षय की इस उपलब्धि से नरवाना क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
अक्षय गुर्जर बताते हैं कि दो वर्षों से नवदीप स्टेडियम में कोच राजेंद्र सिंह नैन के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह नैन के निर्देशन में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
नवदीप स्टेडियम में इस समय कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं रेलवे कर्मचारी रश्मि शेट्टी भी शामिल हैं जो वर्ष 2024 में चार बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं जैवलिन थ्रोअर हरिता शर्मा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग ले चुकी हैं। हरिता के नाम खेलो इंडिया में रिकॉर्ड भी दर्ज है। ये खिलाड़ी आने वाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में जुटे हुए हैं जिनका आयोजन सितंबर से अक्तूबर के बीच प्रस्तावित है। जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हर्षुल लांबा, रिकार्डो सहरावत और सुरेंद्र अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं।
कोच राजेंद्र सिंह नैन का कहना है कि नरवाना में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और मेहनत की है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों और युवाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करें।
नरवाना में नवदीप स्टेडियम जैसी सुविधाओं से युक्त खेल मैदान उपलब्ध है जहां अनुशासित माहौल में खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपना बल्कि क्षेत्र और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।