फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ajay used to be troubled by getting divorced three years ago, rarely used to go out of the house

तीन साल पहले तलाक होने से परेशान रहता था अजय, कम ही निकलता था घर से बाहर

Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ajay used to be troubled by getting divorced three years ago, rarely used to go out of the house
घर में जला हुआ सिलिंडर। संवाद - फोटो : Jind
जींद/नरवाना। नरवाना की रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार रात को युवक ने अपनी मां की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। पिछले करीब एक साल से वह घर से कम ही निकलता था। हालांकि वह रेलवे में नौकरी करता था, लेकिन एक साल से वह घर पर ही रह रहा था। तीन साल पहले उसका पत्नी के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

घर से धुआं उठता देख कर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन इससे पहले मां की हत्या कर अजय घर से निकल चुका था। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस अजय की तलाश कर रही थी, लेकिन सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि मोहलखेड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। जब शव को नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया तो अजय के भाई विजय ने उसकी पहचान कर ली।
विज्ञापन

घर को जलते हुए सुकून से देखता रहा अजय
पड़ोसियों के अनुसार मां की हत्या कर अजय ने घर में आग लगाई। इसके बाद जब दमकल व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची तो अजय भी दूसरे लोगों के साथ बाहर ही खड़ा रहा। वह सुकून से अपने घर को जलता हुआ देख रहा था, लेकिन दमकल की गाड़ी ने आग बुझा दी तो अजय को लगा कि अब वह पकड़ा जाएगा। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी बोले, कई महीने से बाहर नहीं दिखा अजय
वहीं पड़ोसियों ने बताया कि अजय पिछले एक साल से कम ही बाहर निकलता था। वहीं कुछ महीने से वह बिलकुल भी घर से बाहर नहीं निकलता था। मानसिक बीमारी के चलते वह दूसरे लोगों से भी कटा-कटा रहता था। अजय का छोटा भाई विजय शादियों में वेटर का काम करता है।

पुलिस करेगी मामले की जांच
नरवाना शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजय मानसिक रूप से परेशान था और उसने ही अपनी मां की हत्या की है। इसके बाद घर में आग लगा दी। इसके बावजूद पुलिस मामले को बंद नहीं कर रही है। मामले की तह तक जाया जाएगा। शुक्रवार रात करीब एक बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी। वहां से महिला का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed