फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AIDS victims of the district are not showing interest in taking pension

जिले के एड्स पीड़ित पेंशन लेने में नहीं दिखा रहे रुचि

Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
AIDS victims of the district are not showing interest in taking pension
बुजुर्गों की तर्ज पर प्रदेश में एड्स पीड़ितों को प्रदेश सरकार ने पेंशन देना शुरू कर दिया है। जिले में एड्स पीड़ित लोग पेंशन लेने में बहुत कम रुचि दिखा रहे हैं। या तो इन लोगों को इस योजना के बारे में अभी तक पता नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 2200 के आसपास एड्स पीड़ित रजिस्टर्ड हैं। इनमें से अभी तक 350 लोगों ने ही आवेदन किए हैं। इन आवेदनों की जांच के बाद 70 लोगों को जुलाई महीने से पेंशन मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने एड्स पीड़ित लोगों को पेंशन देने की योजना शुरू की थी। जनवरी 2022 से प्रदेशभर में एड्स पीड़ितों से राज्य सरकार ने आवेदन मांगे थे। यह आवेदन संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग को करने थे। प्रत्येक जिला में स्वास्थ्य विभाग के पास जितने भी एड्स पीड़ित हैं उनको अपने जिले के सिविल सर्जन या फिर एड्स के डिप्टी सिविल सर्जन को पेंशन के लिए आवेदन करने थे। इसके अलावा एड्स पीड़ितों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस पास भी बनाए जा रहे हैं ताकि उनको दवाई आदि लाने के लिए किसी दूसरे जिले में जाना हो तो किराया नहीं लगे। जिले में 2200 एड्स पीड़ित हैं जिनका रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के पास है। इन सभी से स्वास्थ्य विभाग ने पेंशन के लिए आवेदन मांगे हैं। जनवरी से अब तक जिले के 350 लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से स्वास्थ्य विभाग ने सभी कागजातों की जांच करके 70 लोगों की पेंशन शुरू करवा दी है। सभी आवेदनों की जांच करके उनकी पेंशन शुरू करवाई जाएगी। योजना को शुरू हुए आठ महीने होने को हैं लेकिन जिले में बहुत कम लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार 2200 लोग एड्स पीड़ित हैं। इन सभी को पेंशन के लिए आवेदन करने की सूचना दी जा चुकी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास 350 आवेदन आए हैं। इनमें से जांच के बाद 70 लोगों की अभी तक पेंशन शुरू हो चुकी है। धीरे-धीरे जांच के बाद पेंशन शुरू की जा रही है। जल्द ही सभी आवेदनों की जांच के बाद पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संदीप लोहान, डिप्टी सिविल सर्जन एड्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed