{"_id":"66abe4d06b562a19fa0e1524","slug":"aids-control-workers-on-indefinite-strike-jind-news-c-199-1-jnd1001-120839-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एड्स नियंत्रण कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एड्स नियंत्रण कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Fri, 02 Aug 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल वेलफेयर इंप्लाइज सोसाइटी के आह्वान पर एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने पार्क में प्रधान संदीप श्योकंद के नेतृत्व में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
जिला प्रधान संदीप श्योकंद ने कहा कि हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। मजबूरन उनको हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलॉज देने, अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य हिस्सा देने, पुरानी पड़ी फाइल (2017-18) की शर्तों को लागू करने की मांग कर रहा है। एड्स राज्य संगठन ने समय-समय पर विभाग को अवगत करवा चुका है, लेकिन विभाग और सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठआ रहा है। इसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।
बुधवार को हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तहत आने वाले सभी सेंटर (आईसीटीसी सेंटर, ओएसटी सेंटर, एसटीआई सेंटर, ब्लड बैंक सेंटर, एआरटी) को पूरी तरह से बंद रखा गया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को राज्य मुख्यालय पंचकूला के सामने धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र एलटी, सुमन देवी भी मौजूद रहे।