{"_id":"58f50c564f1c1b0b52470611","slug":"ahirka-panchayat-dc-court-close-contract-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका बंद कराने को डीसी दरबार पहुंची अहिरका की पंचायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका बंद कराने को डीसी दरबार पहुंची अहिरका की पंचायत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंची अहिरका गांव की पंचायत।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को अहिरका गांव की पंचायत डीसी विनय सिंह से मिलने पहुंची। डीसी विनय सिंह ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सरपंच कर्मबीर, प्रदीप, सूरजभान, बारूराम, पृथ्वी सिंह, ओमप्रकाश, धर्मपाल, सुमित, हवा सिंह, फतेह सिंह, सुभाष, बलवान, नरेश कुमार ने बताया कि अहिरका गांव में कैथल-पटियाला बाईपास पर शराब का ठेका खोल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि जहां शराब का ठेका खोलने की तैयारी है, उसी रास्ते से अमरहेडी गांव, कैरखेड़ी गांव व रूपगढ़ गांव की लड़कियां स्कूलों में जाती हैं। अगर वहां शराब का ठेका खुलता है, तो लड़कियों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पडे़गा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने अगर जल्द ही शराब के ठेके को नहीं हटाया तो ग्रामीण खुद ही ठेके को आग के हवाले कर देंगे।