फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Agro Industries Corporation will now supply mid-day meals to government schools.

Jind News: अब सरकारी स्कूलों में मिड डे मील सप्लाई करेगा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन

Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agro Industries Corporation will now supply mid-day meals to government schools.
21जेएनडी17 : जिला ​​​​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय, जींद। संवाद
जींद। मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा ने राज्य के सभी विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बाल वाटिका से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सभी आवश्यक सामग्री हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए 6 अगस्त 2025 से छह अगस्त 2026 तक का औपचारिक एग्रीमेंट निदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा और प्रबंधक निदेशक, हरियाणा एग्रो एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड, पंचकूला के बीच किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालयों की आवश्यकता अनुसार सामग्री की आपूर्ति अब सीधे स्कूलों में की जाएगी। इससे पहले आवश्यक सामग्री की खरीद स्कूलस्तर पर की जाती थी। जिससे कई बार गुणवत्ता में असमानता और खरीद में देरी की शिकायतें सामने आती थीं। नई व्यवस्था से न केवल सामग्री की गुणवत्ता बेहतर होगी बल्कि समय पर उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एग्रीमेंट की प्रति भेजते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे इसके अनुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करें। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से सामग्री उपलब्ध होने से पारदर्शिता बढ़ेगी, लागत नियंत्रित रहेगी और स्कूलों को खरीद संबंधी प्रक्रिया में समय भी बचेगा। निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी एग्रीमेंट की शर्तों का पालन करते हुए प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करें ताकि मिड-डे मील योजना का लाभ बच्चों तक बेहतर रूप में पहुंच सके।

वर्जन
हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड विद्यार्थियों की पोषण स्थिति सुधारने के लिए मिड-डे मील योजना को लगातार सुदृढ़ करने पर कार्य कर रही है। सामग्री की व्यवस्थित और केंद्रीकृत आपूर्ति से भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिक स्तर दोनों में सुधार होगा।- रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed