फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Agrima tops state-level roller skating competition

Jind News: राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग स्पर्धा में अग्रिमा अव्वल

Tue, 11 Nov 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Agrima tops state-level roller skating competition
10जेएनडी15 : खिलाड़ी अग्रिमा को सम्मानित करते हुए सचिव सुनिल छाबड़ा। स्रोत खिलाड़ी।
नरवाना। पंचकूला में सम्पन्न हुई 39वीं राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अग्रिमा ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग इनलाइन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अग्रिमा ने जिला का प्रतिनिधित्व किया और अब वह दिसंबर में आयोजित होने वाली 63वीं राष्ट्रीयस्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से भाग लेंगी।
विज्ञापन

जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव सुनील छाबड़ा ने कहा, यह अग्रिमा का 5वां नेशनलस्तर पर चयन है। वर्ष 2023 में भी राष्ट्रीयस्तर पर पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नरवाना और हरियाणा का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीसी मोहम्मद इमरान रजा और उपप्रधान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अग्रिमा की इस उपलब्धि पर उपमंडल अधिकारी नरवाना ने सम्मानित किया है। शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं ने अग्रिमा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed