फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Agriculture Department crop cutting sample for wheat crop

Jind News: कृषि विभाग ने गेहूं की फसल के लिए क्रॉप कटिंग सैंपल

Sat, 20 Apr 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department crop cutting sample for wheat crop
19जेएनडी08 : क्रॉप कटिंग के लिए पेमाइश करते कृ​षि अ​धिकारी। संवाद
नरवाना। कृषि विभाग के कर्मचारी खेत में जाकर क्राॅप कटिंग के सैंपल ले रहे हैं। इस क्रॉप कटिंग से गेहूं निकालने के बाद पूरे खेत के उत्पाद का औसत निकाला जाएगा। इस औसतन के आधार पर ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गत दिनों ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ था। किसानों ने मुआवजे की मांग भी की थी। इसके अलावा जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ है, उनको नुकसान नहीं हाे इसके लिए भी गेहूं का औसत निकाला जा रहा है। शुक्रवार को कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक क्वालिटी कंट्रोल मनजीत सिंह नैन ने गांव दबलैन में किसान ईश्वर सिंह के खेत में क्रॉप कटिंग का सैंपल लिया।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी डॉ. रवि ने बताया कि फसल के औसत उत्पाद के आधार पर सरकार प्लानिंग तैयार करती है कि एक एकड़ में कितनी पैदावार होगी और उसको पैक करने के लिए कितने बारदाने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा कितने भंडारण की जरूरत होगी। इसी आधार पर कृषि संबंधी सभी निर्णय सरकार प्लान करती है। फसल खराबे का जायजा भी इसी औसत के आधार पर लिया जाता है। पिछले सात साल के एवरेज के आधार पर ही बीमित किसान की फसल खराबे की राशि तय की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना क्षेत्र के सभी गांवों के खेतों से क्रॉप कटिंग करके सैंपल लिए गए हैं। क्रॉप कटिंग में खेत से एक मरला (प्लॉट) की पैमाइश करके उस फसल की कटाई की जाती है। उससे निकले गेहूं को तोला जाता है। इसके आधार पर ही पूरे खेत का औसत निकाला जाएगा। कृषि निदेशालय के आदेशानुसार जिन-जिन गांवों के खेतों के सैंपल लेने थे वह ले लिए गए हैं। -बलजीत लाठर, खंड कृषि अधिकारी।

19जेएनडी08 : क्रॉप कटिंग के लिए पेमाइश करते कृषि अधिकारी। संवाद

19जेएनडी08 : क्रॉप कटिंग के लिए पेमाइश करते कृषि अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed