{"_id":"62acce92e2dc5c7c2314318c","slug":"agneepath-playing-with-the-future-of-youth-jind-news-rtk6498579135","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अग्निपथ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अग्निपथ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। अग्निपथ के विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा और अन्य युवा संगठनों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत केएम कॉलेज से हुई। लघु सचिवालय मेें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गये।
नौजवान सभा के राज्य सचिव नरेश कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। शायद ही कभी किसी ने कल्पना की हो कि ऐसी योजना भी कभी बनाई जा सकती है, जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले सैनिक अस्थायी रूप से भर्ती किए जाएंगे। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केवल सेना ही नहीं, बल्कि युवाओं के रोजगार के लिए हर जगह अग्निपथ है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम सबसे बड़ा अग्निपथ है, जो कच्चे रोजगार की पक्की व्यवस्था करता है। यह योजना विनाशकारी है और देश का किसान नौजवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में साथ रहेगा। उन्होंने अनुशासन और संयम से यह आंदोलन लड़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर वीरेंद्र, अजायब, कुलदीप, रवि, चांद बहादुर, शीशपाल गुलाडी, डिंपल, अनीता, भतेरी व कमलेश मौजूद रहे।