फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the MLAs, now the doctor is demanding extortion of five lakh rupees

विधायकों के बाद अब डॉक्टर से मांग पांच लाख रुपये की रंगदारी

Tue, 09 Aug 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
After the MLAs, now the doctor is demanding extortion of five lakh rupees
जिस प्रकार विधायकों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ रहे थे अब जिले में चिकित्सकों से भी रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शहर के एक चिकित्सक से बदमाशों ने व्हटसएप पर मैसेज करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र बिजरानियां ने बताया कि चिकित्सक डॉ. एचएन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उससे अज्ञात लोगों ने व्हटसएप पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उसे धमकी दी गई है। एसपी नरेंद्र बिजरानियां ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह व्हटसएप मैसेज कहां से भेजा गया है। मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है। यदि इस प्रकार का कोई भी मैसेज आए तो पुलिस तो तुरंत बताएं। बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई व्यक्ति चुपचाप रंगदारी दे देता है तो बदमाशों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed