फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the lathi charge at Bastara toll plaza, picketing started outside the small secretariat of Narwana

बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज के बाद नरवाना के लघु सचिवालय के बाहर धरना शुरू

Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
After the lathi charge at Bastara toll plaza, picketing started outside the small secretariat of Narwana
लघु सचिवालय के बाहर शुरू किए गए धरने में मौजूद किसान आंदोलन के समर्थक। संवाद - फोटो : Jind
बसताड़ा टोल प्लाजा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में करनाल के बाद नरवाना के लघु सचिवालय के बाहर भी आंदोलन समर्थित लोगों ने धरना व भूख हड़ताल शुरू कर दी है। धरने में समाजसेवी विशाल मिर्धा, सुनील बद्दोवाल व सुरेश जुलहेड़ा द्वारा भूख हड़ताल शुरू की गई है। नरवाना के वकीलों ने भी धरने व भूख हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

धरनारत लोगों की मांग है कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर जिस अधिकारी ने पुलिस को किसानों के सिर फोड़ने के आदेश दिए थे, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरने पर पहुंचे किसान नेता होशियार सिंह खरल ने कहा कि हरियाणा-पंजाब का किसान सरकार के लाठीचार्ज में मरने वाले किसान को न्याय दिलवाने के लिए पिछले तीन दिनों से करनाल में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन सरकार के इशारे पर चल रहा प्रशासन किसानों की कोई भी मांग मानने के लिए तैयार नहीं है और न ही उस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जिसने बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों के सिर फुड़वाए। सरकार व प्रशासन के इस बेरुखी रवैये के चलते किसानों में व्यापक रोष है। इसके चलते किसान आंदोलन के समर्थकों ने नरवाना के लघु सचिवालय के बाहर भी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सचिन मोर, अंकुश, डॉ. दलशेर, डॉ. राममेहर, शमशेर अंबरसर, यशपाल धरौदी, रणधीर डूमरखां, एडवोकेट मानव ने कहा कि सरकार किसानों की बात सुनने की बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जब सरकार को यह लगता है कि किसानों की संख्या कम है और वह विरोध कर रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं और जब किसान एकत्रित होते हैं तो उनके आंदोलन को उग्र करने का प्रयास किया जाता है। धरनारत लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करके देश पर राज करना चाहती है। लेकिन जब तक इस देश का गरीब किसान मजदूर जिंदा है तब तक सरकार के तानाशाही का विरोध जारी रहेगा। रही बात कृषि कानूनों की तो उसके लिए किसान कई वर्षों तक आंदोलन चलाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed