फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the formation of the BJP government in the state, the recruitment was done in a transparent manner: Captain Abhimanyu

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पारदर्शी तरीके से हुई भर्तियां : कैप्टन अभिमन्यु

Wed, 30 Mar 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
After the formation of the BJP government in the state, the recruitment was done in a transparent manner: Captain Abhimanyu
जींद। पूर्व वित्तमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत तरीके अपनाते हैं, हो सकता है कुछ सफल भी हो गए हों, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इससे पहले उम्मीदवारों की सूचियां मुख्यमंत्री के घरों पर बनती थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र (नारनौंद) के लोगों के प्रति समर्पित हैं, लेकिन पार्टी जहां से कहेगी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अर्बन इस्टेट के निदेशक सुभाष श्योराणा के घर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकट परिस्थितियों में भाजपा ने चुनाव जीता है। यहां वोट के लिए अनैतिक गठबंधन हुआ। इसके बावजूद लोगों ने भाजपा में विश्वास जताया। इसी प्रकार पंजाब में लोगों ने विकल्पहीनता के चलते आम आदमी पार्टी को चुना है। अगले एक साल में ही सच्चाई सामने आ जाएगी। आप नेताओं ने पंजाब की जनता से जो वादे किए हैं, उनकी हकीकत भी दिख जाएगी। पंजाब पहले ही जीडीपी के 48 प्रतिशत तक कर्ज में डूबा है। इस दौरान भाजपा के महामंत्री डॉ. राज सैनी, बबल सैनी व संदीप खांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार ने महंगाई को किया है नियंत्रित
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिस प्रकार की परिस्थितियां बनी हैं, उसमें सरकार ने महंगाई को नियंत्रित किया है। आज देश में लोगों की आय बढ़ी है। जनधन खातों में सीधे योजनाओं की राशि डाली जा रही है। उन्होंने माना कि कुछ योजनाओं को लागू करने में खामियां हो सकती हैं, लेकिन सरकार लगातार सुधार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed