फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the demolition of the old building, the process of construction of the new bus stand has been expedited.

Jind News: पुरानी इमारत हटने के बाद नए बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया तेज

Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
After the demolition of the old building, the process of construction of the new bus stand has been expedited.
07जेएनडी36: नरवाना बस स्टैंड की पुरानी बिल्डिंग ध्वस्त। संवाद ।
नरवाना। शहर के बस स्टैंड में स्थित जर्जर इमारत को ध्वस्त किए जाने के बाद आधुनिक भवन के निर्माण की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या, यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा लगातार समीक्षा बैठकें, तकनीकी निरीक्षण और योजनागत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना को स्वीकृति मिलने पर नरवाना को पहले से अधिक विस्तृत, सुविधा संपन्न और व्यवस्थित बस अड्डा मिलने की संभावना है। नई संरचना के लिए आर्किटेक्ट द्वारा तैयार नक्शा पहले ही रोडवेज शाखा को भेजा जा चुका था जिस पर विभागीय सहमति आवश्यक बताई गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद जींद स्थित जीएम कार्यालय की फिजिबिलिटी कमेटी ने स्थल निरीक्षण कर उपलब्ध भूमि, बसों की आवाजाही, यात्रियों की सुविधा और भविष्य के विस्तार की संभावनाओं का आकलन किया। निरीक्षण के पश्चात समिति ने मौजूदा ब्लूप्रिंट के अतिरिक्त आठ अहम सुझावों को शामिल करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उच्च अधिकारियों द्वारा तय किया जाएगा कि संशोधित सुझावों को डिजाइन में शामिल किया जाए या पूर्व स्वीकृत योजना के अनुसार निर्माण कार्य शुरू किया जाए। दिसंबर माह में नई बिल्डिंग का प्रारूप तैयार कर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से परिवहन विभाग को भेजा गया था। मुख्यालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद ही फिजिबिलिटी जांच कराई गई।
स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि प्रस्तावित बदलाव पर शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड की सौगात मिलेगी जिससे आवागमन अधिक सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
बाक्स
नए नक्शे में नौ बूथ प्रस्तावित
पहले बस स्टैंड में छह बूथ संचालित होते थे, जबकि नए नक्शे में नौ बूथ प्रस्तावित किए गए थे। फिजिबिलिटी टीम ने यात्री भार और बस संचालन की जरूरतों को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर बारह करने की सिफारिश की है। साथ ही तीन मंजिला भवन निर्माण का सुझाव दिया गया है। इसमें ऊपरी तल को व्यावसायिक उपयोग के लिए विकसित किया जा सके। पुरानी वर्कशॉप को कंडम घोषित कर नई कार्यशाला स्थापित करने, प्रवेश-निकास व्यवस्था को सुगम बनाने तथा नई इमारत को थोड़ी पीछे विस्तृत क्षेत्र में निर्मित करने का प्रस्ताव भी रिपोर्ट में शामिल है। ग्राउंड फ्लोर पर प्रतीक्षालय, पूछताछ कक्ष, शिशु देखभाल कक्ष, दुकानों की कतार, एटीएम सुविधा और तीन टिकट काउंटर पहले से प्रस्तावित हैं।
वर्जन
पुरानी इमारत गिराने के बाद मलबा साफ किया जा रहा है। निर्माण से पूर्व फिजिबिलिटी जांच अनिवार्य प्रक्रिया होती है। इसके तहत संभावित कमियों और सुधार की संभावनाओं का मूल्यांकन किया जाता है। जांच पूरी कर मांगों सहित रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेज दी गई है।

---राहुल जैन, रोडवेज जीएम
वर्जन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नरवाना में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बस स्टैंड का नया भवन शहरवासियों के लिए उपलब्धि साबित होगा और निर्माण पूर्ण होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

--कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed