फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After offering Namaz on Eid-ul-Azha, people hugged each other and prayed for peace

Jind News: ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ गले मिलकर मांगी अमन-चैन की दुआ

Sun, 08 Jun 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
After offering Namaz on Eid-ul-Azha, people hugged each other and prayed for peace
07जेएनडी04-ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर ईदगाह के बाहर लगाई गई खिलौनों की स्टॉल। संवाद
जींद। जिले भर में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व श्रद्धा व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अल्लाह-ताला से बरकत और अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

मस्जिद के बाहर खिलौनों, मिठाइयों, चाट-पकौड़ी की दुकानें सजाई गईं थीं। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी कर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए ईदगाह के निकट पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों ने निगाहें जमाए रखी। बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए इस्लाम धर्म के अनुयायी शनिवार सुबह से ही हांसी ब्रांच नहर के निकट ईदगाह में जमा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद उल-अजहा इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। यह त्योहार आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सैकड़ों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की और सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया। डॉ. इस्लाम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ाई और भाइचारे को मजबूत करने, विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्लाह-ताला से मांगी।

07जेएनडी04-ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर ईदगाह के बाहर लगाई गई खिलौनों की स्टॉल। संवाद

07जेएनडी04-ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर ईदगाह के बाहर लगाई गई खिलौनों की स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed