फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After killing the woman, burnt the body of the woman in the house itself, then put it in a rag and threw it in the bushes.

हत्या कर महिला के शव को घर में ही जलाया, फिर कट्टे में डालकर झाड़ियों में फेंका

Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, burnt the body of the woman in the house itself, then put it in a rag and threw it in the bushes.
नागरिक अस्पताल में मौजूद अलेवा थाना प्रभारी व डीएसपी धर्मबीर खर्ब। - फोटो : Jind
जींद। नगूरां गांव में तीन दिन पहले मिले महिला के शव की शुक्रवार को उसके रोहतक रोड निवासी मायका पक्ष के लोगों ने शनाख्त की। ससुराल पक्ष के लोगों ने छह दिसंबर की रात को उसकी हत्या की और शव की पहचान को छुपाने के लिए घर में ही उसे जला भी दिया। इसके बाद शव को प्लास्टिक में बांधकर गांव के तालाब के पास फेंक दिया था। इसके अलावा पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने महिला की गुमशुदगी की शिकायत अलेवा थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

हालांकि यह मामला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व रोहतक पीजीआई में शव की शनाख्त के लिए करवाए गए पोस्टमार्टम के बाद सुलझाया है। रोहतक पीजीआई से मिली रिपोर्ट में पुलिस को सुराग लगा कि जो कंकाल मिला है, वह 25 से 30 वर्ष की महिला का है। यह एक से दो दिन पहले का ही है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में नगूरां से लापता हुई महिला के परिजनों से पूछताछ की और उसके बाद महिला की पहचान रोहतक रोड जींद निवासी रीना (27) के रूप में हुई। पुलिस ने रीना के मकान के पास लगे एक सीसटीवी को भी खंगाला, जिसके बाद हत्या होने का राज खुला। इसमें एक बुजुर्ग, जोकि रीना का ससुर है वह साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके नजदीक ही एक व्यक्ति, जोकि उसका पति संजय व एक महिला दिखाई दे रही है। इससे पहले उन्होंने महिला की हत्या कर शव की पहचान छिपाने के लिए घर में ही जलाया और बाद में प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गांव के तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने इस मामले पर पर्दा डालने के लिए रीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट अलेवा थाने में दर्ज करवाई और उसके मायका पक्ष के लोगों को रीना के लापता होने की सूचना दी। इसमें उन्होंने मायका पक्ष के लोगों को बताया कि वह घर से 50 हजार रुपये लेकर चली गई। इसके बाद समाज की शर्म के चलते मायका पक्ष के लोगों ने भी इसके बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन

इन सात लोगों पर हुआ हत्या का मामला दर्ज
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि महिला की हत्या करने के आरोप में मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर अलेवा थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति संजय, ससुर सूबे सिंह, सास रत्नी, ननद ऋतु व ममता तथा उसके पति के दो मामा करनाल के बल्ला गांव निवासी किताबा व प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को नाटकीय ढंग से दिया अंजाम
रीना की हत्या को अंजाम देकर पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने यह नाटकीय तरीका अपनाया। इसमें महिला की हत्या के अगले दिन गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया, ताकि किसी को हत्या के बारे में शक न हो।
जहां से उठी डोली, वहीं पर जली अर्थी
लड़की की शादी के बाद समाज के नियमानुसार ससुराल में महिला की अर्थी उठाई जाती है, लेकिन रीना के मामले में ऐसा नहीं हो सका। हत्या के बारे में जानकारी मिलने पर रोहतक रोड निवासी मायका पक्ष के लोगों ने शव को लेकर दाह संस्कार करवाया।
तीन घंटे तक नहीं उठाया शव
इस मामले में मृतक रीना के परिजनों ने शव की शनाख्त करने के बाद पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने शव को लेने से मना कर दिया। जिसके बाद नागरिक अस्पताल में डीएसपी धर्मबीर खर्ब मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद भी परिजन जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने मायका पक्ष के दो लोगों को गाड़ी में बैठाकर हिरासत में लिए गए रीना के पति, ससुर व सास को दिखाया। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

तीन बच्चों के सिर से अपनों ने ही छीना मां का साया
रीना के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें छह वर्ष का दक्ष, चार वर्ष का लक्ष्य व दो वर्ष की बेटी वर्षा से मां का साया अपनों ने ही छीन लिया। इन बच्चों को अब तक यह भी पता नहीं कि उसका पिता, दादा व दादी ने ही उनको जन्म देने वाली मां की बेरहमी से हत्या की है। यह तीनों बच्चों अभी भी मां के हत्यारों के घर में ही खेलकर मां के आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed