फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After entering the bank, the miscreants shot a pistol at the manager, CCTV screen shot and broken

बैंक में घुसते ही बदमाशों ने मैनेजर पर तानी पिस्तौल, सीसीटीवी स्क्रीन को गोली मारकर तोड़ा

Mon, 28 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
After entering the bank, the miscreants shot a pistol at the manager, CCTV screen shot and broken
वारदात को अंजाम देकर दो अलग-अलग बाइकों पर फरार हुए बदमाश। - फोटो : Jind
जींद। बरसोला गांव स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने तीन मिनट में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बैंक के अंदर घुसे चार नकाबपोश दो राउंड फायर कर बैंक के कैशियर से 45 हजार 600 रुपये ले गए। इस दौरान एक आरोपी बाहर बाइक पर खड़ा रहा।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर अभिजीत ने बताया कि दोपहर करीब 12:05 बजे बैंक में लेन-देन के लिए काफी ग्राहक मौजूद थे। अचानक चार हथियारबंद युवक बैंक में घुस गए और मैनेजर पर पिस्तौल तान दी। शोर-शराबा सुनकर कैशियर कपिल बाहर आया। एक बदमाश ने बैंक में लगी सीसीटीवी की स्क्रीन को गोली मारकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी कैशियर के काउंटर पर रखे 45 हजार 600 रुपये उठाकर फायर करते हुए दो बाइकों पर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के समय बैंक में थे 2.67 लाख रुपये
जिस समय बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय बैंक में 2.67 लाख रुपये की नकदी रखी थी। इसमें से 45600 रुपये कैशियर ने ग्राहकों को देने के लिए काउंटर पर रखे थे। बैंक कर्मचारियों ने शुरुआत में पुलिस को 2.78 लाख रुपये की लूट की सूचना दी गई, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने जब राशि का मिलान किया तो 45600 रुपये कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को दिए जाने थे पैसे
बैंक में ज्यादातर लोग पीएम किसान योजना के तहत राशि लेने के लिए आए थे। किसानों का यह रुपये योजना के तहत बैंक में आया हुआ था। बैंक के अंदर सुरक्षा कर्मी भी इन लोगों को लाइन में खड़ा कर रहा था।
इस वर्ष जून में गोहाना रोड से 19.56 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ ले गए थे आरोपी
इस साल जून माह में यूपी के बदमाश गोहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ से मशीन उखाड़ कर ले गए थे। एटीएम में करीब 19.56 लाख रुपये थे। बाद में उखाड़ी गई एटीएम करनाल की नहर के पास बरामद हुई। जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा कुछ ही दिन पहले पीएनबी में से 22 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी एक नाबालिग बच्चे और दो अन्य युवकों ने मिलकर की थी। पुलिस ने बच्चे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कई दिनों तक छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपये बरामद किए थे।
डेढ़ वर्ष जुलाना बैंक में हुई थी 9 लाख की चोरी
लगभग डेढ़ वर्ष पहले जुलाना में बैंक की दिवार तोड़कर अंदर से स्ट्रोंग रूम को कटर के साथ काटकर लगभग नौ लाख रुपये की चोरी की थी। बैंक में यह चोरी रात के समय की गई थी। बैंक में चोरी की इस वारदात को डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी पुलिस इसमें कोई खुलासा नहीं कर पाई। इसके अलावा लिजवाना कलां में भी तीन बाइक सवारों ने बैंक से चार लाख रुपये की लूट की थी।

बैंक में 45600 रुपये की डकैती की वारदात की सूचना मिली। पांच नकाबपोश युवकों ने वारदात की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए सीआईए, डिटेक्टिव और सदर थाना पुलिस की टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- साधुराम, डीएसपी, जींद

बैंक में डकैती की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

बैंक में डकैती की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed