{"_id":"665b830c280929d3a60bca76","slug":"after-each-round-of-vote-counting-the-data-will-be-uploaded-on-eci-encore-portal-jind-news-c-199-1-jnd1001-117865-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हर राउंड की मतगणना के बाद आंकड़े ईसीआई एनकोर पोर्टल पर अपलोड होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हर राउंड की मतगणना के बाद आंकड़े ईसीआई एनकोर पोर्टल पर अपलोड होंगे
Sun, 02 Jun 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी16: वीसी के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रश
जींद। भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त हृदेश कुमार व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को वीसी के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मतगणना के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने चार जून को होने वाली मतगणना के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी दी।
वीसी के बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर राउंड की गिनती के बाद आंकड़े ईसीआई के एनकोर पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस कार्य को पूरी सावधानी के साथ करें। इस कार्य को एआरओ की तकनीकी टीमें करेंगी। इसके बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर परिणाम दिखाई देंगे।
उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि अपने मतगणना अधिकारियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दें ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य एकदम पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। सीसीटीवी से प्रत्येक पल की निगरानी होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य निर्धारित समय पर शुरू किया जाए, इसके लिए मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी काउंटिंग सेंटरों में टाइम से पहुंचे। कर्मियों के पास उनके पहचान पत्र होने जरूरी।