{"_id":"5904d3cd4f1c1b1035c0ef43","slug":"after-checking-officers-put-the-180-teachers-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, अधिकारियों ने जमा किए 180 अध्यापकों के कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, अधिकारियों ने जमा किए 180 अध्यापकों के कागजात
ब्यूरो अमर उजाला जींद
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी में कागजात जमा करवाते अध्यापक।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नॉन टीचिंग स्टाफ शनिवार को हड़ताल पर जाने के चलते जेबीटी टीचरों के कागजात जमा कराने में दिक्कत आई। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बीईओ के नेतृत्व में कागजात जमा करवाने के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया। इसके बाद कागजात जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। शनिवार तक 180 जेबीटी टीचरों ने प्रोफार्मा भरकर अपने कागजात जमा कराए, जबकि जिले में 207 जेबीटी टीचरों की नियुक्ति की जानी है। 25 चयनित जेबीटी टीचर कागजात जमा कराने कार्यालय में नहीं पहुंचे, जिन्हें सोमवार तक का समय दिया है। दो जेबीटी टीचर के निदेशालय की तरफ से प्रोफार्मा नहीं आए हैं। जिन टीचरों के कागजात जमा हो चुके हैं, उन्हें मेडिकल के लिए बुलाया गया है।
क्लर्क के मामले को लेकर टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आमने-सामने
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को क्लर्क की ओर से फरसा निकालने को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। शनिवार को कार्यालय का नॉन टीचिंग स्टाफ क्लर्क घनश्याम के पक्ष में उतर आया और उसके समर्थन में नॉन टीचिंग स्टाफ ने कलम छोड़ हड़ताल कर दी। इस दौरान हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। जिला प्रधान राजेश खटकड़ ने बताया कि विभागीय आदेशों के अनुसार कार्यालय खुला हुआ था और नव चयनित टीचर्स की वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा था। कुछ पुराने शिक्षकों ने अपने संगठन का बैनर लगाकर जेबीटी टीचर्स को इकट्ठा कर बरगलाने का काम किया और नारे लगाए, जिससे माहौल खराब हुआ। लिपिक वर्ग ने निंदा प्रस्ताव पास कर उच्चाधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग की और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत दी। प्रधान राजेश खटकड़ ने बताया कि मौलिक शिक्षा अधिकारी ने एसएसपी से बात कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
अध्यापक संघ ने बैठक कर शनिवार को अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। राज्य कोषाध्यक्ष महताब मलिक ने बताया कि मौलिक शिक्षा अधिकारी भी दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ आंदोलन शुरू करेगा।