फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 30 years, Government College won the overall trophy of Youth Festival

Jind News: 30 साल बाद राजकीय महाविद्यालय ने जीती युवा महोत्सव की ओवरऑल ट्रॉफी

Sun, 01 Dec 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
After 30 years, Government College won the overall trophy of Youth Festival
01जेएनडी10: ओवरआल ट्रॉफी के साथ कालेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ। स्रोत काॅलेज
सफीदों। राजकीय महाविद्यालय ने जींद के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जोन युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 साल बाद ओवरऑल ट्रॉफी जीती है। कॉलेज ने डांस और म्यूजिक कैटेगरी में भी ट्रॉफी जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने छात्रों व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन व टीम वर्क का नतीजा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय क्लासिकल वोकल सोलो डांस (हरियाणवी महिला), लाइट वोकल इंडियन, हरियाणवी गजल, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल, सोलो फोक, इंस्ट्रूमेंटल सोलो हरियाणवी, हरियाणवी स्किट डांस (पुरुष), फोक सॉन्ग हरियाणवी, सोलो ग्रुप डांस हरियाणवी, ऑर्केस्ट्रा हरियाणवी, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो रसिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग जनरल, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी, फोक सॉन्ग जनरल और वेस्टर्न वोकल सोलो में दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमार शर्मा, डाॅ. अंजू रानी शर्मा, बलविंद्र सिंह, मनीता, डाॅ. अनिल, मंजू, डाॅ. शील, डाॅ. सुनील, ज्योति कंवल, भावना, सरबजीत, निशा, डाॅ. रुचि भारद्वाज, अमित, आकांक्षा, तुषार व शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन

30 साल का गौरवशाली इतिहास

प्रो. डाॅ. रुचि भारद्वाज ने बताया कि 30 साल पहले डाॅ. जेपी चौधरी के प्राचार्य पद पर रहते हुए कॉलेज ने पहली बार युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर अपना नाम रोशन किया था। डाॅ. तनाशा हुड्डा के नेतृत्व में उसी इतिहास को फिर से दोहराया गया है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। महाविद्यालय ने अपनी मेहनत और उत्कृष्टता के दम पर पूरे राज्य में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

01जेएनडी10: ओवरआल ट्रॉफी के साथ कालेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ। स्रोत काॅलेज

01जेएनडी10: ओवरआल ट्रॉफी के साथ कालेज के विद्यार्थी एवं स्टाफ। स्रोत काॅलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed