फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 3 months, the schools of class 6th to 8th will open from tomorrow

तीन महीने बाद कल से खुलेंगे छठी से आठवीं कक्षा के स्कूल

Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
After 3 months, the schools of class 6th to 8th will open from tomorrow
नगूरां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
23 जुलाई को तीन महीने बाद एक बार फिर से छठी से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। जिले में छठी से आठवीं तक के करीब 50 हजार विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा वैक्सीन लगवाने वाले शिक्षकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि जिन शिक्षकों को अभी वैैक्सीन नहीं लगी है, वह शिक्षक जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवा लें। इसके अलावा एसओपी निर्देशों को लेकर शिक्षकों के मन में किसी प्रकार के संदेह नहीं रहे, इसके लिए वीरवार को शिक्षकों की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वीसी होग्री।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा विभाग द्वारा 3100 ऑक्सीमीटर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भिजवाए हैं, जो वीरवार को ही शिक्षकों को बांटे जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों को सैनिटाइजेशन का कार्य भी वीरवार से शुरू किया जाएगा। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों से लिखित में अनुमति पत्र लेकर आना होगा। विद्यार्थियों के तापमान की जांच की जाएगी और यह डाटा अवसर एप पर डाउनलोड करना होगा। एक कक्षा में 15 से ज्यादा विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को मास्क पहनकर स्कूल आना होगा। जो विद्यार्थी घर पर रहकर अपनी पढ़ाई ऑनलाइन जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
23 जुलाई से छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। सभी स्कूल संचालकों को एसओपी द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। जो स्कूल गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो विद्यार्थी स्कूल आकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें अभिभावकों से लिखित में अनुमति पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा जो विद्यार्थी घर पर रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वे विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
- सदानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed