फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Advocates will get online help, transparency in the judicial process will also increase

Jind News: अधिवक्ताओं को ऑनलाइन मदद मिलेगी, न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी

Sat, 17 May 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Advocates will get online help, transparency in the judicial process will also increase
17जेएनडी10-ई लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना बार एसोसिएशन अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और अधिवक्ताओं एवं कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों की सुविधाओं के अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्था की जाएगी। वह शनिवार को बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री ने बार एसोसिएशन में डिजिटल सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ई लाइब्रेरी बनने से अधिवक्ताओं को आधुनिक तकनीक की सुविधा मिलेगी। ई लाइब्रेरी के माध्यम से अब वकील उच्च न्यायालय और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले और अन्य प्रमाणित दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा भविष्य में वकीलों की मांग पर सभी प्रकार के मामलों की प्रक्रिया भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाई जाएगी। इससे कानूनी शोध और विभिन्न केसों की तैयारी में अधिवक्ताओं को ऑनलाइन मदद मिलेगी साथ ही न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। इसका सीधा फायदा लंबित मामलों के जल्दी निपटान से संबंधित पक्षों को भी मिलेगा। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष बार रूम को साउंड प्रूफ एवं वातानुकूलित बनवाने, सोलर सिस्टम लगवाने, मल्टी लेयर पार्किंग की व्यवस्था करवाने और परिसर में डाक खाना की ब्रांच बनवाने की मांग रखी। मंत्री बेदी ने कहा कि डाकखाना केंद्रीय मंत्रालय का विषय है। इस बारे पत्राचार कर इस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अरुण नैन, सचिव एडवोकेट कुलवंत श्योकंद, मनदीप चहल, बलजीत, सुमित, नवीन चोपड़ा, धीरज शर्मा, आदित्य कौशिक, रणधीर नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed