फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Advocate Vijaypal Singh came in support of the Agrawal community.

Jind News: अग्रवाल समाज के समर्थन में आए एडवोकेट विजयपाल सिंह

Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Advocate Vijaypal Singh came in support of the Agrawal community.
फोटो  22एसएफडीएम1राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट विजयपाल सिंह। संवाद 
सफीदों। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक के सामने स्थित गोल चक्कर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने के मामले राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि महाराजा अग्रसेन चौक केवल एक भौतिक स्थान नहीं बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक धरोहर, सामाजिक आस्था और ऐतिहासिक पहचान का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले सफीदों के पुराने बस स्टैंड पर इस चौक का निर्माण अग्रवाल समाज के बुजुर्गों की पहल और सहयोग से किया गया था। उस समय समाज ने मिलकर इसे एक विशेष पहचान दी जो आज भी उतनी ही मजबूती से कायम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस चौक पर स्थापित महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा वर्षों से समाज के सम्मान, विश्वास और गौरव का केंद्र बनी हुई है। यह केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे शहर और 36 बिरादरी के लोगों के लिए श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे में इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थल के सामने किसी अन्य प्रतिमा की स्थापना करना उचित नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही स्थान पर कई प्रतिमाओं की स्थापना उस स्थान की मौलिकता और गरिमा को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सामाजिक दृष्टि से यह अधिक उचित है कि एक चौक एक ही महापुरुष की विचारधारा और संदेशों से जुड़ा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed