{"_id":"68cda341bd637a272c0a1e5f","slug":"admissions-to-ug-courses-closed-15-seats-vacant-in-colleges-jind-news-c-199-1-jnd1002-141200-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यूजी कोर्स में दाखिले बंद, कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यूजी कोर्स में दाखिले बंद, कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें खाली
Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी11-गोहाना रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद
जींद। यूजी कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 19 सितंबर तक का समय था जो पूरा हो गया है लेकिन अभी भी जिलेभर के राजकीय व निजी 17 कॉलेजों व सीआरएसयू में 15 प्रतिशत सीटें खाली बची हैं।
खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कई बार पोर्टल को खोला है लेकिन फिर भी कई कॉलेजों की विभिन्न संकायों में सीटें रह गई। राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में निर्धारित 1630 में से 238 सीटें खाली बची हुई हैं।
बीएससी इन फिजिकल साइंस संकाय में निर्धारित 300 में से 170 सीटें खाली बची हुई हैं। वहीं बीकॉम में 220 में से 11 सीटें खाली बची हुई हैं। इसके अलावा बीएससी इन लाइफ साइंस में 150 में एक सीट खाली बची है। वहीं बीए विद मैजर इन मैथ में निर्धारित 40 में से नौ सीटें खाली है।
विज्ञापन
जिलेभर के राजकीय व निजी 17 कॉलेजों व सीआरएसयू में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं। जिलेभर के विभिन्न कॉलेजों मेें लगभग 15 प्रतिशत सीट खाली बची हुई हैं। हालांकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कॉलेजों में निर्धारित सीट पर दो से तीन गुना आवेदन आए थे। पहली मेरिट लिस्ट में भी ज्यादातर संकायों में मेरिट लिस्ट 100 से भी ऊपर थी लेकिन इसके बाद कॉलेजों में विद्यार्थियों की ओर से कम संख्या में दाखिले लिए गए। ऐसे में कॉलेजों में अभी भी सीट खाली बची हुई हैं।
वर्जन
यूजी कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से 19 सितंबर तक पोर्टल खोला था। अभी भी कुछ संकाय में सीट खाली बची हुई हैं। अगर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले से संबंधित कोई अपडेट आती है तो विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज