{"_id":"62e01e54536475716c2565ec","slug":"admission-process-will-run-in-colleges-from-august-1-to-8-jind-news-rtk6534325181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में एक से आठ अगस्त तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में एक से आठ अगस्त तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज का फाइल फोटो। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए एक से आठ अगस्त तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। 12 अगस्त को कॉलेजों पहली कट ऑफ लिस्ट लगेगा। जिले में 17 कॉलेज हैं, जिनमें स्नातक प्रथम वर्ष की साढ़े दस हजार सीटें हैं जबकि जिले के साढ़े 17 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की है। इसलिए दाखिलों के लिए कॉलेजों में मारामारी का माहौल रहेगा। काफी विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार 27 व 28 जुलाई तक कॉलेजों को प्रोफाइल, कॉलेज की डिटेल, एडमिशन नोडल अधिकारी, कॉलेज बैंक डिटेल, विषय कंबीनेशन, सीट और फीस की जानकारी दी जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा 29 से 31 जुलाई तक इसकी अप्रूवल दी जाएगी। एक से आठ अगस्त तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर आवेदन करने होंगे। नौ अगस्त तक सभी कागजात कॉलेज द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे। इसके बाद पहली कट ऑफ लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी, जो 16 अगस्त तक मान्य रहेगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले छात्र 13 से 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी कट ऑफ लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जाएगी, जोकि 23 अगस्त तक मान्य रहेगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम आएंगे, वह 23 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद भी किसी कॉलेज में सीट खाली रहती हैं तो 26 अगस्त को पोर्टल ओपन होगा।
रजिस्ट्रेशन फीस का ग्राफ
छात्राओं से 50 रुपये, हरियाणा की अनुसूचित जाति के छात्रों को 50 रुपये, अन्य छात्रों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी होगी। लेट फीस के रूप में एक सप्ताह के दौरान 100 रुपये, दूसरे सप्ताह में प्रति दिन 100 रुपये के हिसाब से वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
सीआरएसयू को मिली पीजी कोर्स की ऑनलाइन एडमिशन की जिम्मेदारी
उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद को इसके तहत आने वाले सभी राजकीय, एडिट, सेल्फ फाइनेंस और डिग्री कॉलेज के पीजी के ऑनलाइन एडमिशन की जिम्मेदारी दी गई है। सीआरएसयू के तहत कुल 17 कॉलेज आते हैं। इनमें राजकीय कॉलेजों की संख्या नौ है। इसके अलावा पांच सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं और तीन एडेड कॉलेज शामिल हैं।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा दाखिले को लेकर शेडयूल जारी कर दिया गया है। दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं, उनकी पालना की जाएगी। अब यूनिवर्सिटी कैंपस या संबंधित कॉलेज में एडमिशन लेना हो एक ही पोर्टल के जरिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
-पुष्पलता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय जींद।