फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration's bulldozer running in illegal colonies

Jind News: अवैध काॅलोनियों में चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 10 Jan 2024 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jan 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer running in illegal colonies
अवैध कालोनी में भरी गई नींव उखाड़ती जेसीबी मशीन। संवाद
सफीदों। पानीपत रोड पर बुधवार को जिला प्रशासन के आदेशों पर अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें अवैध काॅलोनियों में भरी गई नींव को तोड़ा गया। इसमें बालाजी कॉलोनी में अढ़ाई एकड़ व सरनाखेड़ी मोड़ से आगे पानीपत रोड पर आठ एकड़ में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई की अगुवाई जिला नगर योजनाकार अमित ने की। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह के साथ व्यापक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सफीदो क्षेत्र में अवैध काॅलोनियों में हो रहे निर्माणों को हटवाने के लिए डीटीपी के दस्ते ने अचानक कार्रवाई शुरु की तो काॅलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। जिला नगर योजनाकार अमित बधोलिया ने कहा कि कोई भी आम आदमी अपनी खून पसीने की कमाई अवैध काॅलोनियों में प्लांट खरीद कर नहीं लगाए। सभी लोगों को वैध काॅलोनियों में प्रॉपटी की खरीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग ने अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत नगर के सभी अवैध निर्माणों को हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को पहले नोटिस दिए गए थे। नोटिस जारी होने के बावजूद भी लोगों द्वारा अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया तो विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed