{"_id":"67b22a7bf0e29c4e4704c45f","slug":"administration-becomes-serious-about-cleanliness-appearance-of-public-toilets-will-change-jind-news-c-199-1-sroh1006-130129-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वच्छता को लेकर गंभीर हुआ प्रशासन, सार्वजनिक शौचालयों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वच्छता को लेकर गंभीर हुआ प्रशासन, सार्वजनिक शौचालयों की बदलेगी सूरत
Sun, 16 Feb 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी08-सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते नगरायुक्त गुलजार मलिक। संवाद
जींद। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर परिषद गंभीर है। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसको लेकर नगर परिषद ने शहर के 23 सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इन सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
नगरायुक्त गुलजार मलिक शहर के कई सार्वजनिक शौचालयों का दौरा कर अधिकारियों ने व्यवस्था का फीडबैक ले रहे हैं। यह कार्य मार्च में होने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले करना होगा। हालांकि 13 के करीब सार्वजनिक शौचालयों के सुधारीकरण का कार्य पूरा हो गया है। शौचालयों के सुधारीकरण के बाद राहगीरों और दुकानदारों को बेहतर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल नगर परिषद ने शहर के नेहरू पार्क, अर्जुन स्टेडियम, सफीदों गेट के पास, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के पास और झांझ गेट स्थित पुलिस चौकी के पीछे बने सार्वजनिक शौचालयों में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। इन शौचालयों में टूंटी, पाइप और अन्य टूटी चीजों को बदल दिया है और साफ-सफाई करा दी गई है। इसके अलावा शहर के अन्य सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू किया हुआ है। वहीं रानी तालाब के सामने बने सार्वजनिक शौचालय हटाने के लिए नगर परिषद के भेजे गए पत्र के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीडब्ल्यूडी इसके लिए गंभीर नहीं है। हालांकि स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है और जींद में मार्च माह में किसी भी दिन टीम पहुंच सकती है। यह सार्वजनिक शौचालय स्वच्छता को दाग लगा रहा है।
बॉक्स
लोहा मंडी गेट पर होगा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
शहर की लोहा मंडी के गेट पर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था। वहां पर 15-16 सालों से जन स्वास्थ्य विभाग का कब्जा है। विभाग ने वहां पर अपने नलकूप का स्टार्टर लगाया हुआ है। ऐसे में मंडी के दुकानदार और अन्य लोगों को लघु शंका के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर नगरायुक्त गुलजार मलिक ने मौके का मुआयना किया था। जांच में सामने आया था कि वहां के शौचालय पर जन स्वास्थ्य विभाग ने कब्जा किया हुआ है। वहां पर जन स्वास्थ्य विभाग का नलकूप लगा हुआ है और स्टार्टर लगा है। नगरायुक्त ने अधिकारियों से बात की। अब वहां पुराने शौचालय को तोड़कर महिला और पुरुषों के लिए नए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
रानी तालाब के सामने बना शौचालय लगा रहा स्वच्छता को दाग
रानी तालाब के सामने बना सार्वजनिक शौचालय सुंदरता को दाग लगा रहा है। नगर परिषद ने इसको हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा हुआ है। यह शौचालय लगभग दस वर्ष पहले बना था। इसमें आज तक न तो पानी की व्यवस्था और न ही निकासी की कोई व्यवस्था हुई। इसके कारण यह आमजन के लिए भी नहीं खोला गया। नगरायुक्त ने जनवरी में लिखे इस पत्र में कहा कि पीडब्ल्यूडी ने ऐतिहासिक रानी तालाब मंदिर की हरित पट्टी में नेहरू पार्क के सामने एक शौचालय परिसर का निर्माण किया था। इसके निर्माण के बाद से शौचालय परिसर को प्रयोग के लिए न बनाकर आम जनता के उपयोग के लिए नहीं खोला। राहगीर इसके बाहर लघुशंका के लिए जा रहे हैं। यहां पर ग्रीन बेल्ट में भी बदबू फेल रही है। पत्र लिखने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गंभीर नहीं हुए हैं। यदि यह शौचालय नहीं हटा तो स्वच्छता रैंकिंग पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
वर्जन
शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद गंभीर है। सभी सार्वजनिक शौचालयों का सुधार किया जा रहा है। सभी सार्वजनिक शौचालयों को सुधारने बारे निर्देश दिए हुए हैं।
-- गुलजार मलिक, नगरायुक्त, नगर परिषद जींद