फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration bans construction of illegal colonies

Jind News: अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर प्रशासन ने लगाई रोक

Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Administration bans construction of illegal colonies
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के विकास पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हाल ही में प्राप्त सूचना के अनुसार सफीदों शहर के राजस्व एस्टेट खेड़ा खेमावती खसरा नंबर 31//19 मीन, 20 मीन और जींद शहर के रधाना खसरा न. 2//18/2 में अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित खसरा नंबरों पर सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निम्नलिखित खसरा/किल्ला नंबरों में किसी भी प्रकार के विक्रय विलेख, विक्रय अनुबंध, पूर्ण भुगतान अनुबंध या पावर ऑफ अटॉर्नी का पंजीकरण/निष्पादन न करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां न केवल शहरी विकास को प्रभावित करती हैं, बल्कि इनमें रहने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं को भी खतरे में डालती हैं। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर उस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें और ऐसे किसी भी मामले की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed