फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration appointed at Brahmin Dharamshala also

Jind News: ब्राह्मण धर्मशाला पर भी प्रशासन की नियुक्ति

Sun, 21 Jul 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration appointed at Brahmin Dharamshala also
20जेएनडी16 : सफीदों रोड पर ​स्थित ब्राह्मण धर्मशाला। संवाद
जींद। अर्बन एस्टेट कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला की संचालक ब्राह्मण सभा जींद में भी अब जाट धर्मार्थ सभा की तर्ज पर प्रशासक की नियुक्ति हो गई है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को ब्राह्मण सभा का प्रशासक नियुक्त किया गया है। शहर की दोनों बड़ी संस्थाएं हैं। दोनों ही संस्थाओं पर आपसी राजनीति हावी होती जा रही थी, जिस कारण अब प्रशासक की नियुक्ति हुई है। ब्राह्मण सभा का चुनाव पिछले साल 24 सितंबर को हुआ था। इस चुनाव में धर्मवीर को प्रधान, भारत भूषण को सचिव और हर्षवर्धन अत्री को कोषाध्यक्ष चुना गया था। ब्राह्मण सभा के चुनाव को ब्राह्मण सभा के आजीवन सदस्य रामभगत शास्त्री आदि ने चुनौती दी थी। इस चुनाव को लेकर यह शिकायत की गई थी कि एक-एक व्यक्ति ने कई-कई लोगों का सदस्यता शुल्क जमा करवाया और अपने ही घर का पता दे दिया। कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कॉलेजियम का चुनाव नहीं करवाया गया। चुनाव में नियमों को ताक पर रखा गया। रामभगत शास्त्री की इस शिकायत की फर्म एंड सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार गौरव शर्मा ने जांच करवाई। जांच में यह कहा गया कि ब्राह्मण सभा का चुनाव नियमों के अनुसार सही नहीं हुआ। उन्होंने अपनी रिपोर्ट राज्य फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार को भेजी। हरियाणा के फर्म एंड सोसाइटीज रजिस्ट्रार ने ब्राह्मण सभा जींद के चुनाव को अवैध घोषित करते हुए संस्था में तुरंत प्रभाव से प्रशासक की नियुक्ति के आदेश दिए। इसके बाद जिला रजिस्ट्रार गौरव शर्मा ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को ब्राह्मण सभा जींद का प्रशासक नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

धर्मवीर शर्मा ने बताया बदले की कार्रवाई
ब्राह्मण सभा के प्रधान पद से हटाए गए धर्मवीर शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी का चुनाव सही तरीके से हुआ था। इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी। कार्यकारिणी को भंग कर सभा में प्रशासक की नियुक्ति सरकार ने बदले की भावना से करवाई है।
विज्ञापन

न्याय की हुई जीत
ब्राह्मण सभा जींद की कार्यकारिणी के चुनाव को चुनौती देने वाले सभा के आजीवन सदस्य रामभगत शास्त्री ने कहा कि सभा में प्रशासक की नियुक्ति कानून की जीत है। चुनाव में अनियमितताएं बरती गई थीं। इसी का नतीजा है कि आज प्रशासन की नियुक्ति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट धर्मार्थ सभा पर भी हो चुकी है प्रशासक की नियुक्ति
ब्राह्मण सभा दूसरी शहर की बड़ी संस्था है, जिस पर प्रशासक की नियुक्ति हुई है। इससे पहले जाट धर्मशाला चलाने वाली जाट धर्मार्थ सभा पर भी प्रशासक की नियुक्ति हो चुकी है। जाट धर्मार्थ सभा में प्रधान के चुनाव को लेकर विवाद की स्थिति के बाद रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप राणा को जाट धर्मार्थ सभा का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब ब्राह्मण धर्मशाला के चलाने वाली ब्राह्मण सभा जींद में भी प्रशासक की नियुक्ति हो गई है।

20जेएनडी16 : सफीदों रोड पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला। संवाद

20जेएनडी16 : सफीदों रोड पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed