फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration alert regarding Lok Sabha elections, vehicles checked at checkpoints

Jind News: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन चौकस, नाकों पर जांचे वाहन

Thu, 09 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Lok Sabha elections, vehicles checked at checkpoints
उचाना। एसडीएम और रिर्टनिंग अधिकारी उचाना गुलजार मलिक ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वाहनों की तलाशी के लिए उचाना कलां में अलग-अलग जगहों पर तीन नाके लगाए गए है। किसी वाहन में जांच प्रक्रिया के दौरान मादक पदार्थ, शराब, नकदी इत्यादि पाई जाती है तो वाहन को इंपाउंड, संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि चुनाव के दौरान पैसों के लेनदेन से मतदाताओं को लुभाने व प्रभावित करने की आशंका बनी रहती है, जोकि आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लघंना है। यदि किसी व्यक्ति के पास उसके वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी है तो उसके बारे में उसको पूरा विवरण देना होगा, यदि वाहन चालक नकदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाता है तो संबंधित टीमों द्वारा नकदी को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पचास हजार से दस लाख तक बिना आथोरिटी के पैसों को नहीं ले जा सकता, अगर व्यक्ति के पास आथोरिटी नहीं होगी तो एफएसटी, एसएसटी टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति दस लाख रुपए से ऊपर रखता वे ले जाता पाया जाता है तो ये टीम यह केस इनकम टैक्स विभाग के नोडल अधिकारी को सौंपेगी और विभाग द्वारा एक्ट के अनुसार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नकदी के साथ-साथ महंगे गिफ्टों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed