फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   administered the oath of anti-drug campaign

Jind News: नशे के विरुद्ध अभियान की शपथ दिलाई

Sat, 22 Feb 2025 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
administered the oath of anti-drug campaign
21जेएनडी25: भौंगरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी। संवाद
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में नशा मुक्त हरियाणा अभियान एवं मातृभाषा दिवस के संयुक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी संजय कुमार ने शिरकत की। अध्यक्षता बीआरसी रणपाल श्योकंद ने की। मंच संचालन मा. रामप्रसाद द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मातृभाषा के संवर्धन में विभिन्न पोस्टर स्लोगन तैयार करके उनके स्टॉल लगाए गए। छात्रों ने काव्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नशा मुक्ति हरियाणा के संयोजक नरेश कुमार द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएसपी संजय कुमार ने शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को यातायात के नियमों को उनकी जन्म घूटी के रूप में देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र समाज के सच्चे संवाहक हो सकते हैं क्योंकि बच्चों को मन का सच्चा माना जाता है। भौंगरा गांव को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। गांव में कोई भी नशे के कारोबार में दिखाई पड़े तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को को दे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रवेश खापड़ा, सरपंच सुखविंद्र, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, समाजसेवी पंडित छब्बील दास, कर्मवीर, नरेश कुमार, नवीन सिंह, संगीता, रेखा, अमित कुमारी, इंदिरा, राजबाला, सिलेंदा, जगबीर, प्रदीप, संजय, सुनीता, अनीता, सोनिया, रीना, रामफल, जगदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed