{"_id":"6a0e12e6d990d584180c1fb3","slug":"addiction-is-mans-greatest-enemy-dr-ashok-jind-news-c-199-1-sroh1009-153734-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु : डॉ. अशोक
विज्ञापन
20जेएनडी06: राजकीय आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा। स
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार के नेतृत्व में संस्थान के अनुदेशकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से जानकारी साझा कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है।
उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933 ऑनलाइन शिकायत या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।