फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action will be taken against those who are negligent in SIR work: SDM

एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who are negligent in SIR work: SDM
फोटो 6 नरवाना। एसआईआर कार्य को लेकर सुपरवाइजरों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठ
नरवाना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशासन ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसडीएम जगदीश चंद्र ने सुपरवाइजरों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीएलओ के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सुपरवाइजरों ने बीएलओ की ओर से सामने आ रही दिक्कतों से एसडीएम को अवगत कराया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, जिन कार्यों को बीएलओ अतिरिक्त बोझ मान रहे थे, उन पर एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उ
विज्ञापन

न्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई बीएलओ कार्य में कोताही बरतता है तो उसकी लिखित रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि विभागीय कार्रवाई की जा सके। एसडीएम ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 225 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 44 शहरी और 181 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ और निगरानी के लिए 25 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान को गति देने के लिए आठ नए एआईआरओ भी लगाए गए हैं। साथ ही बीएलओ का कार्यभार कम करने के लिए प्रत्येक के साथ एक अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने सिम कर्मचारियों को भी जोड़ा
खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएलओ की सहायता के लिए स्कूलों में कार्यरत स्कूल इंफॉर्मेशन मैनेजर (सिम) को भी एसआईआर अभियान से जोड़ दिया है। अब सिम कर्मचारियों की जिम्मेदारी डाटा अपलोड करने की होगी। इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बाक्स

एसआईआर का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई बीएलओ कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। – जगदीश चंद्र, एसडीएम, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article