फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action will be taken against the contractor if the pipe is not found on the newly constructed Rohtak road.

धंस चुकी नवनिर्मित रोहतक रोड पर पाइप नहीं मिली तो ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the contractor if the pipe is not found on the newly constructed Rohtak road.
बारिश के कारण धंसी नवनिर्मित रोहतक सड़क के मामले में सोमवार को नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सड़क का निरीक्षण किया जाएगा। यदि जहां से सड़क धंसी है, वहां पर पाइपलाइन नहीं मिली तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले नवनिर्मित रोहतक रोड बारिश के कारण कई स्थानों पर धंस गई थी। इसको लेकर बीएंडआर, जनस्वास्थ्य व नगर परिषद आमने-सामने हैं। तीनों एक-दूसरे पर इस सड़क के धंसने का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं। शनिवार दोपहर के बाद इस धंसी सड़क की जेसीबी से खुदाई करवाई गई तो एक पाइपलाइन ऐसी मिली जिसे मैनहोल से नहीं जोड़ा गया था। बीएंडआर की टीम ने बताया कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है, उसमें एक स्थान पर पाइपलाइन नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

बीएंडआर के एक्सईएन नवनीत नैन ने कहा कि खुदाई के दौरान एक पाइपलाइन मिली, जिसे मैनहोल से नहीं जोड़ा गया था। अब नगर परिषद और एक्सईएन सुमित कुमार इस मामले को लेकर सोमवार को सुबह नगर परिषद अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सड़क का निरीक्षण किया जाएगा। यदि बीएंडआर अधिकारी की पाइपलाइन को मैनहोल से नहीं जोड़ने की बात सच निकली तो ठेकेदार के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed